कोरोना से देश में 26,281 मौतें, पिछले 24 घंटे में 672 मरीजों की गई जान; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 258 लोगों ने तोड़ा दम

By: Pinki Sat, 18 July 2020 09:29:28

कोरोना से देश में 26,281 मौतें, पिछले 24 घंटे में 672 मरीजों की गई जान;  महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 258 लोगों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus India) के मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। वहीं, इस वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा शुक्रवार को 26 हजार के पार हो गया। लगातार तीसरे दिन 600 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी। पिछले 24 घंटे में 672 मरीजों की मौत हुई। इसके पहले बुधवार को 601 और गुरुवार को 680 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा 26 हजार 281 हो गया।

देश में सबसे ज्यादा मौतें अभी तक महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां शुक्रवार को सबसे ज्यादा 258 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में मुंबई के बाद पुणे और ठाणे सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में सामने आए हैं। यहां अब रोजाना 50 से 70 लोगों की मौत हो रही है। शुक्रवार को ठाणे में 57 और पुणे में 45 मरीजों की मौत हो गई। ठाणे में अब तक 1 हजार 964 और पुणे में 1 हजार 282 लोग दम तोड़ चुके हैं।

शुक्रवार को 24 राज्यों में 672 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र के अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक में 115 मरीजों ने जान गंवा दी। लगातार दूसरा दिन था जब यहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 79, आंध्र प्रदेश में 42, उत्तर प्रदेश में 38, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 26-26, गुजरात में 17, पंजाब, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 9-9, राजस्थान में 8, तेलंगाना में 7, ओडिशा और बिहार में 6-6, हरियाणा में 5, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ में 3-3, गोवा में 2 मौतें हुईं। असम, केरल, उत्तराखंड और लद्दाख में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य - मौतें
महाराष्ट्र - 11,452
दिल्ली - 3,571
गुजरात - 2,107
तमिलनाडु - 2,315
पश्चिम बंगाल - 1,049
उत्तर प्रदेश - 1,084
कर्नाटक - 1,152
मध्य प्रदेश - 689
राजस्थान - 538
तेलंगाना - 403
हरियाणा- 322
आंध्र प्रदेश - 534
पंजाब - 230
जम्मू कश्मीर - 222
बिहार - 167
उत्तराखंड - 50
केरल - 38
ओडिशा - 103
झारखंड - 42
छत्तीसगढ़ - 21
असम - 55
हिमाचल प्रदेश - 10
चंडीगढ़ - 11
पुडुचेरी - 22
मेघालय - 2
लद्दाख - 1
त्रिपुरा - 3
गोवा - 19
अरुणाचल प्रदेश - 3
दादरा एंड नागर हवेली - 2

6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख - मौतें
16 जून - 2,004
10 जुलाई - 520
11 जुलाई - 541
13 जुलाई - 540
14 जुलाई - 587
15 जुलाई - 601
16 जुलाई - 680

6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर - मौतें
मुंबई - 5,585
अहमदाबाद - 1,532
ठाणे - 1,964
पुणे - 1,282
चेन्नई - 1,373
कोलकाता - 549

बता दे, द लैंसेट ने भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चिंता जताई है। ताजा रिपोर्ट में इसने दावा किया है कि भारत का 98% हिस्सा कोरोना वायरस की चपेट में है। अमेरिका के बाद भारत में ही संक्रमण सबसे तेजी से बढ़ रहा है और देश के 640 ज़िलों में से 627 जिले कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, नौ राज्य- मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात सबसे बुरी तरह संक्रमण से प्रभावित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन 9 राज्यों में ध्यान नहीं दिया तो स्थिति और खराब हो सकती है। मध्य प्रदेश में जहां संक्रमण फैलने के खतरे की दर 1 है, वहीं बिहार में 0.971 हो चुकी है। इसके बाद तेलंगाना झारखंड और यूपी भी चिंता का सबब बन सकते हैं।

ये भी पढ़े :

# जौनपुर / बदलापुर के 11 व्यापारियों समेत 27 नए कोरोना संक्रमित मिले

# गुरुग्राम / आज सामने आए 133 नए मामले, कोरोना से 2 मरीजों की हुई मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7500 के करीब

# हिमाचल / गर्भवती महिला के संपर्क में आए 10 लोग निकले कोरोना संक्रमित

# अजीब वाक्या / महिला ने की आत्महत्या, मायके पक्ष के लोग शव को छीन कर ले गए

# सख्त लॉकडाउन के बावजूद, इन 4 गलतियों की वजह से देश में बढ़े कोरोना मरीज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com